सीतारामडेरा : घर मे सॉर्ट सर्किट से लगी आग। बुजुर्ग महिला की झुलसकर हुई मौत

सीतारामडेरा थानांतर्गत भालूबासा स्थित इंद्रानगर बस्ती में बीती रात सॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। जिससे घर मे सो रही एक बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई।

मृतका की बेटी के अनुसार रात में भोजन कर सभी अपने अपने कमड़े में सोने चले गए। तभी तकरीबन 2-2:30 बजे के आसपास घर मे सॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों ने उनकी माँ शोभा बनर्जी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयवाह थी कि घर वालो को सोचने समझने का कुछ मौका ही नही मिला। बाद में घटना की जानकारी सीतारामडेरा थाने में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

More From Author

आदित्यपुर : पार्किंग व्यवस्था और नक्शा विचलन कर बनी बड़ी बड़ी इमारतें बना जिला प्रशासन के लिए सरदर्द। अव्यवस्था के दौर में जीवन जी रहे जिलावासी

आरआईटी थाना पुलिस की बड़ी सफलता: देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.