घाटशिला में 12 जनवरी को प्रज्ञा केंद्र की दुकान में तारा पद महतो की हत्या के बाद पुटरु गांव सहित आसपास के इलाकों में आक्रोश का माहौल है। इस जघन्य हत्या को लेकर गांव के लोगों ने अमृत तारापुर महतो के परिवार के साथ मिलकर प्रशासन को एक लिखित आवेदन सौंपा है।
आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक तारा पद महतो के सभी हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि यह उनका सामूहिक और सर्वसम्मत निर्णय है तथा वे न्याय की मांग को लेकर किसी भी प्रकार का दबाव स्वीकार नहीं करेंगे।
हालांकि, प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करते हुए ग्रामीणों ने यह सहमति दी है कि शव का पोस्टमार्टम प्रशासनिक कार्यवाही के तहत कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि दोषियों को सजा दिलाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
वहीं प्रशासन की ओर से मामले में त्वरित कार्रवाई करने और जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है।
