चाकुलिया की जंगलो में लगा भीषण आग। ग्रमीणों की सूझबूझ और वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

झारखंड में अभी गर्मी ने दस्तक भी नही दी है और झारखंड के जंगलों में आग लगने की खबर आने लगी है। ताजा मामला चाकुलिया के बड़ामारा पंचायत के मौरबेडा गांव की है जहाँ आग की लपटों को देख दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झाड़ियों में लगी आग ने पूरे जंगल को अपनी आगोश में ले लिया जिससे ग्रमीणों में अफरातफरी का माहौल बन गया। चूंकि हवा की गति भी काफी तेज थी जिसके कारण आग की लपटें और भयवाह रूप अख्तियार कर लिया। लेकिन ग्रामीणों ने भी हिम्मत नहीं हारी और आग बुझाने में जुट गए । लेकिन आग को बेकाबू होता देख इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग ने भी बिना समय गंवाए एयर ब्लोअर मशीन लेकर मौके पर पहुंच गए जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार सड़क किनारे फेंकी गई जलती हुई बीड़ी सिगरेट या फिर महुआ चुनने के लिए लगाई गई आग के कारण ऐसी घटनाएं होती है। वन विभाग ने भी ग्रामीणों को ऐसी क्रियाकलापों को रोकने की चेतावनी ग्रमीणों को दी है अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है

More From Author

राजनगर : सड़क हादसे की चपेट में आई दादी पोती। दादी की हुई मौत। पोती गम्भीर रूप से जख्मी

चाईबासा : पोक्सो एक्ट में न्यायालय ने दो आरोपियों को सुनाया 25 साल का सश्रम कारावास की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.