सरायकेला पुलिस ने दो वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश,10 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग निरुद्ध,17 बाइक और 1 पिकअप बरामद

सरायकेला-खरसावां पुलिस ने दो अलग-अलग वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें कुल 10 अपराधियों को गिरफ्तार और 4 को निरुद्ध किया गया है। चोरी के कुल 17 मोटरसाइकिल और 1 पिकअप वाहन बरामद किए गए हैं।पहला गिरोह आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय था, जहां से 8 मोटरसाइकिल और 1 पिकअप वाहन बरामद हुए। गिरफ्तार अपराधियों में सुजीत दास, लव मांझी, अजीत दास, भीम यादव, तरुण यादव, रासु गोराई, विलियम कुमार कर और शिवा दास शामिल हैं। बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर प्लस, हीरो स्प्लेंडर, हीरो पासियन प्लस, बजाज पल्सर और टीवीएस जुपिटर जैसी बाइकें शामिल हैं।

दूसरा गिरोह कुचाई थाना क्षेत्र में सक्रिय था, जहां से 9 मोटरसाइकिल बरामद हुए। गिरफ्तार/निरुद्ध व्यक्तियों में अमित कुम्भकार, उदय सामाड़ और 4 नाबालिग शामिल हैं। इस गिरोह के संबंध में कुचाई थाना कांड 41/25, गम्हरिया थाना कांड 97/25 और बिष्टुपुर थाना कांड 70/24 का उद्भेदन हुआ है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

वाहन की चोरी को रोकने के लिए नागरिकों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए, गाड़ी पार्क करते समय मजबूत लॉक और सुरक्षा उपकरण का इस्तेमाल करना चाहिए तथा संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। सामूहिक जागरूकता और पुलिस की तत्परता से ही ऐसे अपराधों पर नियंत्रण संभव है

More From Author

बिस्टुपुर लूटकांड का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, इनोवा, हथियार समेत 10 लाख नगद हुआ बरामद

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, कोल्हान प्रमंडल द्वारा युवा व्यवसायी गोष्ठी का हुआ अयोजन, तुलसी भवन मे जूटें कोल्हान के तीनो जिले से युवा उद्धमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.