बिस्टुपुर लूटकांड का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, इनोवा, हथियार समेत 10 लाख नगद हुआ बरामद

जमशेदपुर में बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास हुए 30 लाख रुपये की लूट कांड में मुख्य आरोपी राकेश कुमार उर्फ पकौड़ी को गिरफ्तार कर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर शहर में लाया. गुरुवार को पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर नोवामुंडी स्थित सुधीर बेहरा के घर पर छापेमारी कर लूटी गई राशि में से पांच लाख रुपये बरामद किए हैं।

इस मामले में अब तक कुल 10 लाख रुपये, इनोवा कार, हथियार और अन्य आवश्यक सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह लूट कांड एक सुनियोजित षड्यंत्र का परिणाम था, जिसका मास्टरमाइंड कमलेश दूबे है. कमलेश दूबे रानीकूदर का निवासी है और एक कूरियर कंपनी में कार्यरत बताया जा रहा है। उसने कारोबारी साकेत अग्रवाल को बैंक में रुपये ले जाते हुए कई बार देखा था और इस दौरान योजना बनाई कि लूट की जाएगी।

योजना के अनुसार, कमलेश दूबे ने पकौड़ी राकेश कुमार को लूट में शामिल किया. राकेश ने ही कारोबारी से रुपये से भरा बैग छीना और हवाई फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने साकेत अग्रवाल के घर के अलावा रास्ते के सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच की, जिससे महत्वपूर्ण सुराग मिले. इसके बाद पुलिस ने कपाली से लूट में प्रयुक्त इनोवा कार बरामद की थी और कार चालक गणेश कुंभकार व कार मालिक को गिरफ्तार किया।

पकौड़ी के अलावा अब तक कदमा रानीकुदर निवासी कमलेश दूबे, कपाली निवासी गणेश कुंभकार, और अन्य चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. साथ ही लूट में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार, पकौड़ी की निशानदेही पर नोआमुंडी में सुधीर बेहरा के घर से पांच लाख रुपये बरामद किए गए. इसके साथ ही अब तक कुल 10 लाख रुपये की बरामदगी की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने बताया कि आदित्यपुर के करण कुमार और उसके दो साथियों की भी तलाश जारी है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस लूटकांड में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सात से आठ युवक शामिल थे. शातिर मास्टरमाइंड कमलेश दूबे ने वारदात को अंजाम देने से पहले इनोवा कार का नंबर प्लेट भी हटा दिया था, ताकि पहचान से बचा जा सके।

गौरतलब है कि यह लूट कांड 4 सितंबर को बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास बस्ती रोड नंबर 2 निवासी व हिन्दुस्तान लीवर एजेंसी संचालक साकेत अग्रवाल से हुआ था. पुलिस इस गंभीर मामले की गहराई से जांच कर रही है और बाकी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

More From Author

हत्या के आरोपी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत। थानाप्रभारी हुए सस्पेंड

सरायकेला पुलिस ने दो वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश,10 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग निरुद्ध,17 बाइक और 1 पिकअप बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.