शनिवार की सुबह नीमडीह थानांतर्गत बामनी गांव में एक तलाब किनारे एक महिला का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।शव मिलने की सूचना इलाके में जंगल की आग की तरह फैली और देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। ग्रमीणों के अनुसार स्थानीय लोग सुबह में तलाब किनारे गए थे तभी वहां एक महिला की शव पर उनकी नज़र पड़ी। प्रथम दृष्टया शव को देखने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसके चहरे और शरीर के कुछ भागो पर चोट के गम्भीर निशान दिखाई पड़ रहे है। शव मिलने की सूचना नीमडीह थाना को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगो से पूछताछ भी कर रही है ताकि मृतका की पहचान हो सजे और हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
Posted in
Blog
नीमडीह : बामनी गांव में तलाब के किनारे महिला के शव मिलने से इलाके में सनसनी। पुलिस पहुची मौके पर
You May Also Like
Posted in
Blog
जमशेदपुर : टेल्को में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ
Posted by
bharatnews.it
More From Author
Posted in
Blog
जमशेदपुर : टेल्को में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ
Posted by
bharatnews.it
