नोवामुंडी: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के कुमिरता गांव में ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गुन्डीजोड़ा क्रेशर से जुड़े भारी वाहनों के कारण गांव की सड़क लगातार टूट रही है और संकरी सड़क पर वाहनों के परिचालन से ग्रामीणों की जान को भी खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जब वे भारी वाहनों के परिचालन का विरोध करते हैं तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है और झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जाती है।ग्रामीणों के बुलावे पर पूर्व मुख्यमंत्री Madhu Koda कुमिरता गांव पहुंचे और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।मधु कोड़ा ने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव के भोले-भाले लोगों को डराना-धमकाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने ग्रामीणों पर लगाए गए कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग की।उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों के साथ अन्याय जारी रहा तो इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गांव के लोगों के हक और अधिकारों को किसी भी कीमत पर कुचलने नहीं दिया जाएगा।

