Gamharia Anjaneya Ispat Theft Case गम्हरिया में कंपनी के स्टोर रूम से चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित Anjaneya Ispat Limited के स्टोर रूम से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए सामान के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों में बजरंग कुमार महतो, लखन महतो, विशाल लोहार, आकाश गोराई, गौतम कुमार और आसिफ अली शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।पुलिस के अनुसार, बीते 12 मार्च 2026 को कंपनी के स्टोर रूम से तांबे के दो बाल्टीनुमा ट्यूयर और पीतल के चार ब्रास बुश चोरी हो गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद गम्हरिया थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया। बरामद सामान में 48 किलोग्राम वजन के दो कॉपर ट्यूयर और 66 किलोग्राम के चार ब्रास बुश शामिल हैं।इसके अलावा चोरी की घटना में इस्तेमाल किया गया छोटा हाथी (मिनी ट्रक) वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

More From Author

noamundi-kumirta-village-heavy-vehicle-protest कुमिरता गांव में भारी वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा, मधु कोड़ा बोले– ग्रामीणों के हक के लिए करेंगे आंदोलन

rit-police-reunites-missing-elderly-woman-with-family-adityapur आरआईटी थाना पुलिस की तत्परता: घर का पता भूल गई वृद्ध महिला को 2 घंटे में परिजनों से मिलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.