आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के घर का पता भूल जाने के बाद पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मात्र दो घंटे के भीतर उनके परिजनों का पता लगाकर महिला को सुरक्षित परिवार के सुपुर्द कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने अपना नाम सोभा देवी और पति का नाम बसंत कुमार साहू बताया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना पता आदित्यपुर का बताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत परिजनों की तलाश शुरू की।पुलिस की सक्रियता के कारण जल्द ही महिला के परिवार का पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने महिला को उनके परिजनों के हवाले करते हुए सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदनशीलता का अच्छा उदाहरण बताया। पुलिस की इस पहल से एक बार फिर यह साबित हुआ कि आपात स्थिति में पुलिस आम नागरिकों की मदद के लिए तत्पर रहती है।

