Saraikela Kharsawan mining department action कांड्रा में अवैध बालू के कारोबार पर खनन विभाग का शिकंजा, बालू लदा हाइवा जब्त; चालक भागने की कोशिश में नाकाम

कांड्रा (सरायकेला-खरसावां): जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की अहले सुबह कांड्रा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप बालू लदे एक हाइवा को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि वाहन चालक खनन विभाग की टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस के सहयोग से वाहन को पकड़ लिया गया और थाना को सुपुर्द कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अवैध रूप से बालू की निकासी कर कांड्रा, आदित्यपुर और कपाली इलाके में बड़े पैमाने पर सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही खनन विभाग ने एक विशेष टीम का गठन कर कांड्रा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर जांच अभियान शुरू किया।जांच के दौरान टीम ने बालू से लदे एक हाइवा को रोकने का प्रयास किया। टीम को देखते ही वाहन चालक हाइवा लेकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, हालांकि पुलिस की तत्परता से वाहन को पकड़ लिया गया। इसके बाद वाहन को जब्त कर कांड्रा थाना को सौंप दिया गया।जब्त किए गए हाइवा का नंबर JH05EA0961 बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वाहन का मालिक भक्तु कुंभकार है, जिन्हें क्षेत्र में बड़े बालू कारोबारियों में गिना जाता है। बताया जाता है कि उनके पास करीब 8 से 10 हाइवा वाहन हैं, जिनके माध्यम से अक्सर ईचागढ़ क्षेत्र से बालू उठाकर बंगाल का चालान दिखाया जाता है।फिलहाल खनन विभाग द्वारा बालू और वाहन से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

More From Author

ichagarh-issues-raised-in-cm-office-chandil-hospital-road-demand ईचागढ़ की ज्वलंत समस्याओं पर मुख्यमंत्री कार्यालय में उठी आवाज, अनुमंडलीय अस्पताल चालू कराने व सड़क मरम्मत की मांग

Karimia Muslim School recruitment investigation भाजपा नेता अखिलेश सिंह की शिकायत पर करीमिया मुस्लिम स्कूल में शिक्षक बहाली पर रोक, गड़बड़ियों की जांच शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.