Adityapur illegal scrap yard raid आदित्यपुर में अवैध कब्जे पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, स्क्रैप टाल पर छापा, बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी

आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां): जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और स्क्रैप के गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की। यह कार्रवाई गम्हरिया अंचल अधिकारी के नेतृत्व में की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आशियाना ट्रेड सेंटर के पास अवैध टाल पर छापाप्रशासन की टीम ने आदित्यपुर थाना अंतर्गत आशियाना ट्रेड सेंटर के समीप संचालित एक अवैध स्क्रैप टाल पर छापा मारा। मौके पर भारी मात्रा में स्क्रैप बरामद किया गया।प्राथमिक जांच में यह जमीन सरकारी भूमि पाई गई, जिस पर अवैध कब्जा कर कारोबार चलाया जा रहा था।दस्तावेज नहीं तो कल चलेगा बुलडोजरअंचल अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि संचालक रौशन कुमार यदि शाम तक भूमि के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो प्रशासन अगले दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान (Bulldozer Action) चलाकर पूरे टाल को ध्वस्त कर देगा। ₹4000 महीना देकर चल रहा था खेल!छापेमारी के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा भी सामने आया है।जांच में पता चला कि इस अवैध स्क्रैप टाल को चलाने के लिए संचालक द्वारा एक पान दुकान को हर महीने ₹4,000 दिए जा रहे थे।अब प्रशासन इस एंगल की जांच कर रहा है कि:इस अवैध कब्जे में और कौन शामिल हैकिसके संरक्षण में यह कारोबार चल रहा था प्रशासन की सख्ती से माफियाओं में हड़कंपइस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य अवैध स्क्रैप कारोबारियों में भी दहशत का माहौल है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रशासन और भी बड़े स्तर पर अभियान चला सकता है।छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिलअंचल निरीक्षक: बलवंत सिंहप्रधान सहायक: तरुण ठाकुरअन्य अंचल कर्मी

More From Author

Bawri Firki Exhibition Jamshedpur जमशेदपुर में “बावरी फिरकी” लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन का भव्य आगाज़, फैशन और स्टाइल का दिखा अनूठा संगम

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ने रचा कीर्तिमान, देल्हीवेरी कम्पनी में हुआ प्रबंधन विभाग के 8 छात्रों का चयन, सभी को हुआ होम प्लेसमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.