
आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां) | दिनांक: 28 मार्च 2026
आदित्यपुर विगत दिनों एक पत्रकार द्वारा आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 में लगी कचड़े के अंबार और चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर समाचार बनाने से स्थानीय वार्ड पार्षद नीतू शर्मा इतनी नराज हुई कि उन्होंने अपने प्रेस ग्रुप में उक्त पत्रकार को चेतावनी देते हुए भविष्य में उनसे सम्बंधित किसी भी न्यूज़ को संकलित करने से पहले उनसे सुझाव लेने की चेतावनी तक दे डाली। उन्होंने उक्त पत्रकार और उनके न्यूज़ चैनल पर तंज कसते हुए कई तरह के अनर्गल आरोप भी लगाए। आपको बता दें कि वार्ड 17 में कई स्थानों पर कचड़ा का अंबार लगा हुआ है जिससे स्थानीय लोगो को हमेशा स्वास्थ्य सम्बन्धी खतरे का डर बना रहता है साथ ही प्रभात पार्क के नियमो के उल्लंघन को लेकर भी पत्रकार ने समाचार संकलन किया था जो स्थानीय वार्ड पार्षद को नागवार गुजरा और उन्होंने अपने प्रेस ग्रुप में पत्रकार को खड़ी खोटी सुना दी। वार्ड पार्षद के इस रवैये से अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या पत्रकारों को समाचार संकलन के लिए भी इन वार्ड पार्षदों से अनुमति लेनी होगी?
