संसद में विपक्ष का हंगामा, भाजपा ने कांग्रेस पर अंतरिक्ष मिशन को कमजोर करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। इस बीच लोकसभा में सफल अंतरिक्ष मिशन पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए उसने अमेरिका, चीन और पाकिस्तान के दबाव में भारत के स्पेस प्रोग्राम को कमजोर किया।

निशिकांत दुबे ने कहा कि 1994 में इसरो के प्रख्यात वैज्ञानिक नंबी नारायणन को कांग्रेस सरकार ने सीबीआई के जरिए गलत तरीके से गिरफ्तार करवाया था। इस साजिश से भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस विषय पर चर्चा से बचना चाहती है।

इससे पहले लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ सवालों के जवाब भी दिए, लेकिन विपक्षी हंगामा थमा नहीं। वहीं राज्यसभा में खान और खनिज (संशोधन) विधेयक 2025 को पारित कर दिया गया।फिलहाल लगातार जारी हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 20 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

More From Author

आसनसोल से रांची तक की यात्रा यूट्यूब पर होगी लाइव, शहर के 5 सिख युवाओं का प्रयास

झारखंड कैडर के आईपीएस कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के संयुक्त निदेशक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.