Chandil Road Accident चांडिल में दर्दनाक सड़क हादसा: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, दो युवकों की मौत

सरायकेला-खरसावां / चांडिल:

चांडिल : जमशेदपुर से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां जन्मदिन की खुशी अचानक मातम में बदल गई। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक बाल-बाल बच गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह बजरंग चौक निवासी अमन कुमार और विकास रजक अपने दोस्त कैप्टन शर्मा के साथ देर रात जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और बाइक कैप्टन शर्मा चला रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे चांडिल चौक के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।हादसे में अमन कुमार और विकास रजक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कैप्टन शर्मा को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमन और विकास को मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि जिस दिन यह हादसा हुआ, उसी दिन अमन कुमार का जन्मदिन था और तीनों दोस्त मंदिर जाकर जश्न मनाने निकले थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।मृतक अमन कुमार ट्रांसपोर्ट का काम करता था, जबकि विकास रजक एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

More From Author

Dimna Lake dead body डिमना लेक में महिला का शव बरामद, 3 दिन से लापता संजू साहू की मौत से सनसनी

Garbage Crisis Adityapur पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह ने खोला मोर्चा” वार्ड 22 में कचरा संकट पर भड़की जनता, नगर निगम पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.