
आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम द्वारा IDTR सभागार में स्वच्छता को लेकर एक भव्य मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर निगम के शीर्ष पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में महापौर संजय सरदार, उपमहापौर अंकुर सिंह, नगर आयुक्त रवि प्रकाश, IDTR के जनरल मैनेजर रविंद्र, सीनियर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव, पूर्व जीएम अशुतोष सिंह और ब्रांड एंबेसडर तनुश्री बोस मुख्य रूप से मौजूद रहे।स्वच्छता में जनभागीदारी पर जोरयह कार्यक्रम आदित्यपुर में अपने तरह का पहला आयोजन रहा, जिसमें स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने साफ-सफाई को केवल सरकारी जिम्मेदारी न मानते हुए नागरिकों की भागीदारी को जरूरी बताया।डिजिटल स्कैनर से होगी शिकायत दर्जकार्यक्रम के दौरान एक अहम पहल के तहत डिजिटल प्रणाली के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के लिए एक स्कैनर का विमोचन किया गया। इसे Innovate Solution की डायरेक्टर शिवानी खिरवाल द्वारा विकसित किया गया है। इस सुविधा से नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे।प्रतिभाओं को किया गया सम्मानितइस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए श्यामा मोही गमरिया हाई स्कूल को सम्मान मिला, वहीं चालक कृष्ण महाली को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारी शुरूअपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 शुरू हो चुका है और जल्द ही सर्वे टीम नगर का दौरा करेगी। इस दौरान कचरा प्रबंधन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कम्पोस्टिंग, वाटर हार्वेस्टिंग और ओडीएफ जैसे मानकों पर मूल्यांकन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष नगर निगम को झारखंड में 10वां और देश में 780वां स्थान मिला था। इस बार रैंकिंग सुधारने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की गई।जनभागीदारी से ही संभव स्वच्छ शहरमहापौर संजय सरदार ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हर व्यक्ति को अपने घर से करनी चाहिए। वहीं उपमहापौर अंकुर सिंह ने लोगों से अपील की कि वे केवल निगम पर निर्भर न रहें, बल्कि खुद भी स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाएं।सीनियर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव ने इंदौर का उदाहरण देते हुए जनजागरूकता को सफलता की कुंजी बताया। वहीं ब्रांड एंबेसडर तनुश्री बोस ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।कार्यक्रम का सफल संचालन नगर प्रबंधक देवाशिस प्रधान एवं रॉबिन सोरभ कच्छप ने किया, जबकि एंकरिंग दीपिका प्रधान ने की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अशुतोष सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।
