डिमना लेक के किनारे कचरे का अंबार, सामाजिक संस्था ने होप हेल्प फॉर ऑल फाउंडेशन ने की सफाई।

डिमना लेक के किनारे कचरे का अंबार, सामाजिक संस्था ने होप हेल्प फॉर ऑल फाउंडेशन ने की सफाई।

जमशेदपुर, सामाजिक संस्था होप हेल्प फॉर ऑल फाउंडेशन द्वारा डिमना लेक के आसपास बढ़ती गंदगी को देखते हुए आज स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।
अभियान के दौरान संस्था की टीम ने नदी और आसपास के क्षेत्रों में फैले कचरे को साफ किया। सफाई के दौरान बड़ी संख्या में शराब की बोतलें भी मिलीं।
समाजसेवी सुनील प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे नदी और उसके आसपास कचरा न फैलाएं और इसे साफ रखने में सहयोग करें, ताकि पानी और पर्यावरण स्वच्छ बना रहे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी किनारे कचरे के कारण उन्हें नहाने और कपड़े धोने में काफी परेशानी होती है। साथ ही, गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता है।
इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष रीना पांडे, सुनील प्रकाश श्रीवास्तव, विजेंद्र शर्मा, निशा देवी, मीना देवी, सविता ज्योति, विजय मांझी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

More From Author

विश्व हीमोफीलिया दिवस पर किया गया लोगो को जागरूक ,आदित्यपुर नगर निगम की ब्रांड एम्बेस्डर तनुश्री बोस रही विसिष्ट अतिथि

आदित्यपुर नगर निगम : स्वच्छता को लेकर नगर निगम की ब्रांड एम्बेस्डर तनुश्री बोस एव मेयर, डिप्टी मेयर समेत तमाम पदाधिकारियों के बिच हुई शिष्टाचार औपचारिक बैठक. कई महत्वपूर्ण विषयों पर लिए गए निर्णय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.