विनय चौबे के जमानत पर बोले बाबूलाल मरांडी, राज्य सरकार भ्रष्टाचार को दे रही बढ़ावा

भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाला में जेल में बंद आइएएस अधिकारी विनय चौबे को जमानत मिलने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. कहा कि इस मामले में राज्य सरकार की कार्रवाई शुरू से शक के घेरे में है.

कहा कि राज्य सरकार तकरीबन 1000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में हेमंत सोरेन के पूर्व सचिव के खिलाफ एसीबी ने जानबूझकर 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं की, जिससे उनकी जमानत का रास्ता आसान हो गया. कहा कि दरअसल हेमंत सरकार ने अपने ही पूर्व सचिव की गिरफ्तारी का नाटकीय षडयंत्र इसलिए रचा था, ताकि इडी की जांच प्रभावित हो सके और सबूतों को मिटाया जा सके. कहा कि इडी के निदेशक को जनता के हजारों करोड़ की लूट में शामिल इन भ्रष्टाचारियों पर कठोर और विधिसम्मत कार्रवाई कार्रवाई करनी चाहिए

More From Author

उलीडीह पुलिस ने 329 बोतल लदा शराब टेम्पो सहित किया जब्त, पुलिस जांच में जुटी

टाटा स्टील के बोनस समझौता पर लगी अंतिम मुहर, जानिये किसे क्या मिला??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.