मानगो बस स्टैंड में चालक की मौत।

जमशेदपुर : मानगो बस स्टैंड पर आज सुबह-सुबह एक बस चालक की एमजीएम अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बारे में परिवार के सदस्यों को बताया गया था उसकी तबियत बिगड़ गई है. सुबह जब वे पहुंचे तब देखा कि उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद परिवार के लोग खासा परेशान हैं.

टाटा-ओडिशा रूट का था चालक

चालक का नाम लखन हांसदा था. वह पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी का रहने वाला था. बताया जा रहा था कि वह कांरवा बस का चालक था. रात को बस में ही उसकी तबियत बिगड़ गई थी. वह बेहोशी हालत में बस में ही पड़ा हुआ था. इसके बाद उसे ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

पत्नी से शुक्रवार को की थी बात

लखन की पत्नी सुकु हांसदा ने बताया कि पति से शुक्रवार को बातचीत हुई थी. उसके बाद उसका मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया. लखन की मौत के बाद परिवार के लोग पूर तरह से टूट गए हैं. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर लखन की मौत कैसे हो गई. पुलिस भी घटना के बारे में कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है.

More From Author

बिस्टुपुर लूट मामले से सरायकेला के अपराधी भी हो सकते है शामिल। पढ़े पूरी खबर

अवैध खनन पर माइनिंग विभाग हुआ सख्त। अवैध बालू लदा अवैध ट्रक हुआ जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.