आदित्यपुर नगर निगम अब कचरा फैलाने वालों पर लगाएगा जुर्माना, घर या दुकान के सामने कचरा फेंकने पर देना होगा दंड शुल्क

आदित्यपुर : शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आदित्यपुर नगर निगम ने पहल की है। नगर निगम ने घोषणा की है कि जो भी लोग सड़क, नाले या अपने घर-दुकान के सामने कचरा फेंकते पकड़े जाएंगे, उन पर अब जुर्माना लगाया जाएगा।

निगम का कहना है कि शहर के सभी 35 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था की जा चुकी है। इसके अलावा मुख्य वार्डों के कचरा प्वाइंट से भी नियमित रूप से कचरा उठाव किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग आदतवश इधर-उधर कचरा फेंक देते हैं, जिससे शहर को साफ-सुथरा बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।

नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश ने बताया कि इस समस्या को रोकने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में नगर प्रबंधक, राजस्व निरीक्षक और सेनेटरी इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है। यह टीम अब क्षेत्र में लगातार निगरानी करेगी और नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई करेगी। टीम के पास सीधे मौके पर जुर्माना वसूलने का अधिकार होगा।

निगम ने जुर्माना राशि भी तय कर दी है। अगर किसी आवासीय घर के सामने कचरा पाया गया तो उस पर 100 रुपये का दंड लगाया जाएगा। वहीं, कमर्शियल प्रतिष्ठानों यानी दुकानों, होटल-रेस्तरां या अन्य व्यावसायिक इकाइयों के सामने कचरा पाए जाने पर 1000 रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। आदित्यपुर नगर निगम ने आम जनता से भी अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। लोग न केवल खुद कचरा निर्धारित स्थान पर डालें बल्कि दूसरों को भी ऐसा करने के लिए जागरूक करें।

More From Author

जमशेदपुर एसएसपी ने 22 थानेदारों का किया तबादला। जाने किसको मिला कौन सा थाना

बर्मामाइंस में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत पर बस्तीवासियों ने किया रोड जाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.