आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। घटना उस समय हुई जब तेज़ रफ्तार महिंद्रा मैक्सिमो ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
मौजूदा लोगों ने बताया कि, टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़ी कार करीब 30 फीट तक घिसटकर आगे निकल गई। वहीं, मैक्सिमो वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया।
गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई
इस हादसे में कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि मैक्सिमो का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा बेहद गंभीर होने के बावजूद राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आई।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मैक्सिमो वाहन इतनी तेज़ रफ्तार में क्यों चल रहा था।
