बिष्टुपुर खाऊ गली में चला प्रशासन का डंडा, फुटपाथ से हटाये गये दर्जनों दुकानें

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खाऊ गली में शुक्रवार को प्रशासन का डंडा चला और यहां लगने वाले करीब दो दर्जन फुटपाथी दुकानों को हटाया गया. अचानक से चले इस अभियान से फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप मच गया. बता दे कि इस कार्रवाई में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और जुस्को की टीम शामिल थी. जेएनएसी के सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से सड़क पर काफी भीड़ रहती थी. दुर्गा पूजा को लेकर लगने वाले जाम और सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कार्रवाई की गई है.

बता दे कि पूर्व में खाऊ गली के पास कई आपराधिक घटनाएं भी घट चुकी है. यही कारण है कि प्रशासन ने यह कार्रवाई की है. फिलहाल प्रशासन के इस कार्रवाई के बाद दुर्गा पूजा में कमाई की उम्मीद लगाए बैठे फुटपाथी दुकानदारों को गहरा झटका लगा है.

More From Author

बागबेड़ा में देर रात छापेमारी, दो युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

आदित्यपुर में चोरी की वारदात ने लोगों का नींद किया हराम, कई घरों का मोटर के तार की चोरी, पानी का हुआ दिक्कत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.