सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर
थाना अंतर्गत एलआईजी फ्लैट के रोड नंबर 15 में बीती रात चोरी की वारदात सामने आयी है. जहां चोरों ने एक साथ कई घरों को निशाना बनाते हुए मोटर के तार की चोरी कर ली है, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार तक बताई जा रही है. लोगों को इसकी खबर शुक्रवार सुबह मिली, जब लोग मोटर चलाने निकले. हल्ला होने पर पता चला कि चोरों ने बीती रात कई घरों को निशाना बनाते हुए मोटर से तार की चोरी की है. तार काटने से लोगों की नींद हराम हो गयी. केवल यहीं नहीं इससे लोगों के बीच पानी की दिक्कत भी शुरू हो गयी. इस दौरान स्थानीय निवासियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी है. लोगों का कहना है कि पर्व त्योहार को देखते हुए पुलिस चेकिंग अभियान में व्यस्त है. रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटना हो. इसलिए पुलिस बल का गश्त तेज किया जाए.
