आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 के इंद्रा बस्ती स्थित श्री बजरंगबली मंदिर के निर्माण कार्य की आज शुरुआत की गई। आपको बता दें कि मंदिर निर्माण का कार्य कई दिनों से रुका हुआ था, जिसे अब सरायकेला खरसावां के बजरंग दल के संयोजक शानू सिंह और उनके सहयोगियों ने मिलकर शुरू किया है।
समाजसेवी शानू सिंह ने बताया कि मंदिर निर्माण में लागत ज्यादा होने के कारण आसपास के स्थानीय नागरिकों ने आग्रह किया था कि इसका कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया।
मजदूरों की कमी के कारण शानू सिंह और उनके सहयोगियों ने खुद गिट्टी, ईटा और बालू उठाकर मंदिर के निर्माण कार्य में लग गए। उनका कहना है कि मंदिर का ढलाई आज किसी भी हालत में पूरा करना है।
इस दौरान समाजसेवी सह बजरंगदल संयोजक शानू सिंह, गौरभ मिश्रा, रवि, हेमंत, चिंटू रजक, साहिल, किशन सोना, गोपाल विभार, भटो सोना और अन्य स्थानीय लोग शामिल थे।
