JAMSHEDPUR : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, NDA को 48 घंटे का अल्टीमेटम

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मानगो के निरंजन सिंह कॉम्प्लेक्स में मानगो जन सेवा समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी गणेश सिंह ने की, जबकि संचालन विनोद डे ने किया। बैठक के अंत में काशीनाथ प्रजापति ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि NDA नेतृत्व दो दिनों (48 घंटे) के भीतर अपना मेयर प्रत्याशी घोषित करे, अन्यथा मानगो जन सेवा समिति मेयर पद को लेकर अपने सभी विकल्पों के लिए स्वतंत्र होगी।

तीसरे मताधिकार से उत्साहित मानगो की जनता…..

मानगो की जनता को पहली बार नगर निगम चुनाव में तीसरे मताधिकार का अधिकार मिला है, जिससे आम नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जनता अब एक योग्य, मजबूत और जनसरोकारों से जुड़े प्रत्याशी की तलाश में है। इसी उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया।

23 वार्डों के लिए प्रत्याशी तैयार : गणेश सिंह….

बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी गणेश सिंह ने कहा कि “मानगो नगर निगम चुनाव को देखते हुए 23 वार्डों के लिए संभावित प्रत्याशियों को तैयार कर लिया गया है। मानगो जन सेवा समिति सभी वार्ड प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत और क्षमता के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।”

उन्होंने कहा कि NDA के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अब तक मेयर प्रत्याशी की घोषणा नहीं किए जाने से जनता और कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

“यदि समय रहते मेयर प्रत्याशी की घोषणा नहीं होती है, तो जनसेवा समिति अपने विकल्पों पर स्वतंत्र रूप से विचार करेगी।”

NDA नेतृत्व से अपील……

बैठक के माध्यम से NDA के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह किया गया कि

48 घंटे के भीतर मेयर प्रत्याशी की स्थिति स्पष्ट करें

ताकि NDA कार्यकर्ता खुलकर अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी अभियान शुरू कर सकें

अन्यथा मानगो जन सेवा समिति अपने स्तर से निर्णय लेने को बाध्य होगी।

इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति…….

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे— सतीश सिंह (लोजपा जिलाध्यक्ष), सुशील सिंह (पूर्व सैनिक सेवा परिषद), सुशील पांडे (युवा मोर्चा अध्यक्ष, मानगो मंडल), चुनचुन चौधरी, विकाश साहनी, प्रवीण सिंह (उलीडीह मंडलाध्यक्ष), जितेंद्र साव, संजीत शर्मा, बमबम पांडेय, रवि गोराई, प्रेम सक्सेना, नंदलाल गुप्ता, टुनटुन कुमार, राजेश सिंह (बालीगुमा), राकेश सिन्हा, टिंकू सिंह, छात्र नेता पवन सिंह, पिंटू सिंह (जनसुविधा विधायक प्रतिनिधि), हेमंत पाठक (युवा जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) आदि मौजूद थे।

More From Author

वार्ड 18 में गणतंत्र दिवस पर बाल प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन

आदित्यपुर :स्वामी विवेकानन्द जयंती एवं स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी की स्मृति में श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति एवं गायत्री परिवार द्वारा आयोजित की गई एकदिवसीय रक्तदान शिविर। रक्तदाताओं ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.