राज खरसांवा: एक ही ट्रैक पर गीतांजलि और लोकल ट्रेन हुई आमने सामने। यात्रियों में मचा हड़कंप। रेल प्रबंधन ने बताया सामान्य घटना। पढ़े पूरी खबर

आज दक्षिण पूर्व रेलवे जोन चक्रधरपुर डिवीजन स्थित राज खरसांवा के पास एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। जब एक ही रुट पर दो ट्रेनें आमने सामने हो गई। हालांकि समय रहते दोनों ट्रेनों ने अपनी गति पर नियंत्रण कर लिया। आपको बता दें कि राज खरसांवा रेलवे स्टेशन के समीप मुंबई हावड़ा रूट पर गीतांजलि एक्सप्रेस और लोकल ट्रेन आमने सामने हो गई जिससे वहां खड़े लोगो मे हड़कम्प मच गई। हालांकि जब रेल प्रबंधन से इस विषय पर बात हुई तो उन्होंने मामले को घुमाते हुए बताया कि उस पटरी पर ऑटो सेक्शन प्रणाली के तहत आवागमन हो रहा है जिसमे एक ही लाइन पर सीमित दूरी की भीतर दो ट्रेनों का परिचालन किया जा सकता है। इस परिचालन में दो ट्रेनों के बीच की दूरी कम से कम 150 मीटर की होनी चाहिए

More From Author

वार्ड 22 महिला आरक्षित होने पर सुधीर कुमार सिंह ने पत्नी चंचल कुमारी को बनाया निर्दलीय प्रत्याशी

सरायकेला : पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या। मामला संदिग्ध। पुलिस जुटी जांच में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.