सरायकेला : पुलिस अधीक्षक ने क्राइम मीटिंग में सभी थानाप्रभरियों को दिए निर्देश। सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के दिये निर्देश

सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायात ने कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा और विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गोष्ठी में दिसम्बर माह में हुए अपराध की समीक्षा की गई और उद्भेदन हेतु दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को आगामी पर्वों के मद्देनजर मादक और नशीले पदार्थों, ब्राउन शुगर की बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को तेज करने हेतु निर्देशित किया।

इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने और अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम हेतु विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को बलात्कार, पोक्सो एक्ट से संबंधित काण्डों को 60 दिन के अन्दर निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया।

गोष्ठी में जिला अंतर्गत अपराध नियंत्रण, सुगम यातायात व्यवस्था के संचालन और पुलिस की दृश्यता बढ़ाने हेतु संचालित प्रहरी पहल की समीक्षा की गई और इसे और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

More From Author

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 29 से पूर्व पार्षद स्व राजमणि देवी की पुत्रवधु अर्चना सिंह ने पेश की दावेदारी। मुकाबला रोचक होने कि उम्मीद

एमबीएनएस इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन ने बी.एड प्रथम सेमेस्टर (2025-2027) के लिए परिचय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.