छऊ नृत्य को गणतंत्र दिवस समारोह की झांकी में शामिल करने के लिए उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी का धन्यवाद : मनोज चौधरी

सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने उपयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी को छऊ की झांकी को बिरसा मुंडा स्टेडियम में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया है।

मनोज चौधरी ने कहा कि हमारे आग्रह को समझा और स्वीकारा, इसके लिए हम उनके आभारी हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि सरायकेला का मुख्य कार्यक्रम स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम में हमारी झांकी को शामिल किया गया।

उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी झांकी को प्रोत्साहित किया और हमें इस अवसर को प्रदर्शित करने का मौका दिया। मनोज चौधरी ने मीडिया के कर्मियों को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने हमारी झांकी को कवर किया और लोगों तक पहुंचाया।

लेकिन उन्होंने कहा कि हमारे छव कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन को एक छोटा सा पुरस्कार देना चाहिए था। यह उनके लिए एक बड़ा प्रोत्साहन होता और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता।

मनोज चौधरी ने पुनः प्रशासन को धन्यवाद दिया और आशा की कि आगे भी वे हमारे छव को प्रोत्साहित करते रहेंगे। उन्होंने अपने छव कलाकारों को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने अपना चंदा करके और अपना समय देकर इस झांकी को प्रदर्शित करने का काम किया।

More From Author

जमशेदपुर : हाई वोल्टेज ड्रामा समाप्त, अपह्रत व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी सकुशल बरामद, अपहरण का रहस्य अभी भी बरकरार

“सेवानिवृत्ति अंत नहीं, बल्कि एक खूबसूरत शुरुआत है”,सेवानिवृत्त सुरक्षाकर्मी को दी गई विदाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.