नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: चुनाव कार्यक्रम जारी, 28 जनवरी से नामांकन शुरू

रांची : राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 का विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनावी प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही नामांकन सहित अन्य प्रक्रियाएं तय तिथियों पर संपन्न कराई जाएंगी।
कार्यक्रम के अनुसार 28 जनवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को की जाएगी, जबकि 6 फरवरी को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
निर्वाचन प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया 7 फरवरी 2026 को पूरी की जाएगी। इसके पश्चात 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने की अपील की गई है।

More From Author

“सेवानिवृत्ति अंत नहीं, बल्कि एक खूबसूरत शुरुआत है”,सेवानिवृत्त सुरक्षाकर्मी को दी गई विदाई

आदित्यपुर : पार्किंग व्यवस्था और नक्शा विचलन कर बनी बड़ी बड़ी इमारतें बना जिला प्रशासन के लिए सरदर्द। अव्यवस्था के दौर में जीवन जी रहे जिलावासी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.