आदित्यपुर : वार्ड 20 से लगातार तीन बार के वार्ड पार्षद वीरेंद्र गुप्ता की पत्नी प्रभावती देवी ने किया नामांकन

आदित्यपुर : वार्ड 20 से लगातार तीन बार पार्षद रहे वीरेन्द्र गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती प्रभावती देवी ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने के बाद प्रभावती देवी ने कहा कि वार्ड 20 के आदरणीय नागरिकों का जो विश्वाश वीरेन्द्र गुप्ता को प्राप्त है, उस विश्वास को अपने काम के बदौलत और भी मजबूत करने के लिए लोगों की सेवा में हमेशा उपलब्ध रहना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह वीरेन्द्र गुप्ता और पुत्र सावन गुप्ता वार्ड 20 के लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि वार्ड 20 की जनता मुझे भी अपना आशीर्वाद देकर उनलोगों के साथ मुझे भी अपनी सेवा करने का अवसर जरूर प्रदान करेंगे।

More From Author

आदित्यपुर नगर निगम : वार्ड 20 से समाजसेवी विशु महतो की पत्नी ने भरा नामांकन।

आदित्यपुर नगर निगम : वार्ड 29 से लोकप्रिय दिवंगत पार्षद स्वर्गीय राजमणि देवी की पुत्रवधू अर्चना कुमारी ने किया नामांकन। मिल रहा भारी जनसमर्थन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.