कांड्रा :महताबेड़ा से अपहरण का मामला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सरायकेला के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत महताबेड़ा स्थित ससुराल से एक व्यक्ति के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। अपहृत व्यक्ति की पत्नी और भाई ने कांड्रा थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी और लिखित आवेदन सौंपा है।

पीड़िता राधी टूटू ने पुलिस को बताया कि उनके पति सालों टुडू अपने ससुराल महताबेड़ा में रह रहे थे। बीती रात विश्रामपुर के कुछ ग्रामीण जबरन उनके ससुराल पहुंचे और उनके पति का अपहरण कर उन्हें विश्रामपुर ले गए। राधी टूटू ने आशंका जताई है कि अपहरण करने वाले लोग उनके पति के साथ कोई अनहोनी, यहां तक कि हत्या भी कर सकते हैं।

कांड्रा थाना पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और अपहृत व्यक्ति की जल्द बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

सरायकेला : 20–25 साल से कार्यरत मजदूरों को बिना कारण निकाला, मामला पहुंचा श्रम अधीक्षक के दरबार में। श्रम अधीक्षक ने कहा होगी कार्रवाई।

यूनियन सब्सक्रिप्शन मामले में हाईकोर्ट आदेश उल्लंघन का आरोप, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने टाटा मोटर्स प्रबंधन को भेजा नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.