आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को वार्ड 19 से पार्षद पद के प्रत्याशी अजीत सिंह को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। उनका चुनाव चिन्ह बैलट पेपर में क्रमांक संख्या 2 पर बेबी वॉकर अंकित रहेगा।
चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक मौजूद रहे और प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अजीत सिंह ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
उन्होंने कहा, “वार्ड 19 की सेवा ही मेरी जिंदगी का लक्ष्य है। पिछले 15 वर्षों से भी अधिक समय से वार्ड की सेवा में निरंतर लगा रहा हूं। अगर मुझे मौका मिलता है तो नाली, सड़क, लाइट, पानी की समस्याओं को दूर करने एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को धरातल में लाने का मौका मिलेगा।”
वार्ड वासियों से अपील है कि वैलिड पेपर में क्रमांक संख्या 2 पर बेबी वॉकर के सामने का बटन दबाकर उन्हें विजय बनाएं, ताकि वार्ड के समग्र विकास में योगदान दे सकूं।
