राजनगर : सड़क हादसे की चपेट में आई दादी पोती। दादी की हुई मौत। पोती गम्भीर रूप से जख्मी

राजनगर : सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कोलाबाडिया गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे टहल रही दादी और पोती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दादी की मौत हो गई और पोती गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना शनिवार शाम करीब 6:30 बजे की आसपास की बताई जा रही है, जब कोलाबाडिया निवासी 60 वर्षीय तारु दास अपनी 12 वर्षीय पोती नेहा दास के साथ सड़क किनारे टहल रही थीं। इसी दौरान छेलकानी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी।

घायलों को तुरंत सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तारु दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया। जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। वहीं, नेहा दास का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक चालक की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

More From Author

कांड्रा : युवक ने फांसी लगाकर दी जान। मामला संदिग्ध, पुलिस जुटी जांच में

चाकुलिया की जंगलो में लगा भीषण आग। ग्रमीणों की सूझबूझ और वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.