आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 23 पार्षद पद के लिए रंजीत कुमार उर्फ शांडील के पक्ष में मंगलवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान शांडील ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि वे वार्ड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान शांडील को स्थानीय लोगों का भारी समर्थन मिला। लोगों ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे उनके साथ हैं और उन्हें अपना पूरा समर्थन देंगे। शांडील ने लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे उनकी उम्मीदों पर खरे उतरने की कोशिश करेंगे।
