आरआई टी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है । बीते दिनों महिला एवं पुरुष के ऊपर बच्चा चोरी का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया था। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में सभी आरोप झूठे निकले। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति इसे बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं, उन्हें किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा।
गलत अफवाह से बचें, पुलिस का सहयोग करें
थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि गलत अफवाह के कारण लोगों के मन में गलतफहमी पैदा हो रही है, जिसमें आम नागरिक इसका शिकार हो रहे हैं। अगर कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस अपने द्वारा जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
कानून अपने हाथ में न लें
उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का कानून अपने हाथ में ना लें, जिसे आगे जाकर उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसी अफवाह से बचें और पुलिस का सहयोग करें।
एक गलती, नई मुसीबत
थाना प्रभारी ने कहा कि आपकी एक गलती जिंदगी में एक नई मुसीबत ला सकती है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अफवाह किसी तरह से भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
