गम्हरिया : सरकारी अनाज गोदाम एक फिर से संदेह के घेरो में। बिना निर्धारित प्रक्रिया के डीलरों को हो रही अनाजों की पूर्ति

गम्हरिया : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित सरकारी अनाज गोदाम एक बार फिर विवादों में घिर गया है। आरोप है कि सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (CWC) से ट्रकों के माध्यम से आए अनाज के बोरे बिना गोदाम में विधिवत भंडारण और वजन प्रक्रिया पूरी किए सीधे डीलरों को आपूर्ति करने वाले डीएसडी वाहनों में लोड कराए जा रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नियमों के तहत CWC से प्राप्त अनाज को पहले प्रखंड गोदाम में उतारकर वजन कराना और स्टॉक रजिस्टर में प्रविष्टि करना अनिवार्य है। इसके बाद ही संबंधित डीलरों को आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। लेकिन आरोप है कि इन नियमों को दरकिनार कर सीधे वाहनों में लोडिंग कराई जा रही है।

मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पूनम कुमारी के पदभार ग्रहण करने के बाद से कथित तौर पर अनियमितताओं को बढ़ावा मिलने की चर्चा है। आरोप यह भी है कि बीसीओ सुनील चौधरी स्वयं गोदाम के मुख्य द्वार पर बैठकर पूरी लोडिंग प्रक्रिया की निगरानी करते देखे गए, जबकि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में मौजूद थीं।

डीएसडी के तहत उपलब्ध कराए गए वाहन संख्या JH22G3092 के चालक से पूछताछ में भी लोडिंग की प्रक्रिया को लेकर जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अब तक किसी वरीय पदाधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमों के विपरीत अनाज की सीधी निकासी की जा रही है तो इससे सरकारी खाद्यान्न वितरण प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो रही है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण पर क्या संज्ञान लेता है और आरोपों की जांच किस स्तर पर कराई जाती है।

More From Author

आरआईटी थाना प्रभारी ने दिया कड़ा संदेश : अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

मंगलम सिटी के पास लगी भीषण आग: गरीब का आशियाना जलकर हुआ खाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.