आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत मंगलम सिटी की ओर जाने वाले सर्विस रोड के किनारे बुधवार की सुबह 10:00 बजे के करीब एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगने से एक गरीब परिवार का आशियाना जलकर खाक हो गया। कचरा चुनकर जीवन यापन करने वाली मोनिका गोप ने बताया कि वह थोड़ी देर के लिए पति के साथ पीने का पानी लाने गई थी, इतनी देर में उपद्रवियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया। माना जा रहा है कि इस तरह की हरकत लगातार उस क्षेत्र में होती आ रही है। मोनिका गोप ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है और उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
