आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदिक आते जा रही है प्रत्याशी एड़ी चोटी की जोड़ लगा कर जनता को लुभाने में लग गए है जिसका जीता जागता उदाहरण आदित्यपुर का वार्ड 17 है।प्रत्याशी यहाँ हर तरह का हथकंडे अपना रहे है। चाहे वो चुनाव प्रचार हो या मीडिया के माध्यम से अपनी बातें बढ़ाचढ़ा कर और अपनी प्रतिद्वंद्वी को नीचा दिखाने के लिए नई नई जुमले जनता के सामने रख कर उनको गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। यहाँ सारे पूर्व पार्षद अपनी नाकामी को छुपाने के लिए जनता के सामने बिभिन्न तरह के लुभावने वादे रख रहे है। चूंकि वार्ड 17 में बहुत सारी परियोजनाओ को PWD द्वारा पास किया गया है जिसकी जानकारी यहाँ के जनता को भी है परंतु यहां के सारे पूर्व वार्ड पार्षद इन सारी विकास कार्यो का सेहरा अपने अपने माथे बांधने के लिए एक दूसरे पर छींटाकसी कर खुद मजाक का पात्र बन रहे है। वार्ड 17 की जनता का कहना है प हर बार उनको जनप्रतिनिधियों द्वारा छला गया है। विकास के नाम पर यहाँ का नतीजा शून्य है। चुनाव से पहले प्रत्याशी 24×7 जनता के लिए समर्पित रहने का वादा करते है और चुनाव जीतते ही घर के बाहर बोर्ड लगा कर मिलने का समय निर्धारित कर देते है। लोगो के अनुसार जो स्थिति वार्ड की 2018 में थी वही स्थिति जस की तस अभी भी बनी हुई है। अब देखना यह है कि जनता इस बार चुनाव में किसी नई चेहरे को मौका देती है या फिर से पुराने चेहरे को ही गलती सुधारने का मौका देती है।
Posted in
Blog
