आदित्यपुर नगर निगम : वार्ड 29 में अर्चना कुमारी के नेतृत्व में निकला समर्थकों का हुजूम। मिल रहा भारी जनसमर्थन

आदित्यपुर नगर निकाय चुनाव के अंतिम दिन वार्ड 29 से पार्षद पद की प्रत्याशी अर्चना सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने भव्य पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में शामिल लोगों ने वार्ड के हर गली-मोहल्ले में जाकर लोगों से अर्चना सिंह को जीताने की अपील की।

पदयात्रा की शुरुआत होते ही पूरा माहौल नारों से गूंज उठा। सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और समर्थक पदयात्रा में शामिल हुए। महिलाओं ने आरती उतार कर पुष्प वर्षा कर अर्चना सिंह का स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान अर्चना सिंह पति मनमोहन सिंह राजपूत संघ ने वार्ड के विभिन्न मंदिरों में भगवान का आशीर्वाद लिया।

अर्चना सिंह ने बताया कि उनकी सास दिवंगत राजमणि देवी ने जो रोड मैप तैयार किया था, उस दिशा में आगे कार्य करना है। उन्होंने लोगों से अलमारी छाप के क्रमांक संख्या पर वोट देने की अपील की। पदयात्रा के दौरान लोगों का भारी समर्थन देखकर अर्चना सिंह का उत्साह बढ़ गया है।

पदयात्रा के दौरान अर्चना सिंह ने कहा, “मैं वार्ड 29 के लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इतना प्यार और समर्थन दिया है। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी।”

पदयात्रा में शामिल लोगों ने अर्चना सिंह को भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया। पदयात्रा का समापन एक भव्य सभा के साथ हुआ, जिसमें अर्चना सिंह ने लोगों का आभार व्यक्त किया।

More From Author

युवा सोच, सेवा का संकल्प और विकास का भरोसा वार्ड 17 से सानू सिंह ने प्रचार के अंतिम दिन दिखाया दम बोले, “जनता ही मेरी ताकत है

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव : भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजय सरदार के पक्ष में उतरे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। किया जनसंपर्क रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.