इंडियन वेलफेयर और इंडो डेनिस टूल रूम के संयुक्त तत्वावधान में मिथिला पेंटिंग और सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण करने वाले 60 महिलाओं को दिया गया प्रमाण पत्र

आज इंडियन वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से इंडो टेनिस टूल रूम जमशेदपुर द्वारा मिथिला पेंटिंग एवं सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण के उपरांत 60 महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । जैसा कि विदित है कि MSME मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने हेतु समय समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके अंतर्गत इंडियन वेलफेयर सोसाइटी के प्रयास से IDTR द्वारा स्थानीय बेरोजगार महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था । उक्त ट्रेनिंग के बाद कई महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है । प्रमाण पत्र वितरित करते हुए ESDP कोर्स IDTR के नोडल ऑफिसर मनीष कुमार ठाकुर ने कहा की प्रशिकन प्राप्त महिलाओं के लिए एक सफल व्यवसाई कैसे बने इस विषय पर अलग से ट्रेनिंग करवाई जाएगी। ई एस डी पी के कॉर्डिनेटर ज्योति रजक ने कहा कि महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए IDTR सतत् प्रयत्नशील है । इस अवसर पर इंडियन वेलफेयर सोसाइटी के मुकेश कुमार दास ने कहा कि हमारी संस्था के प्रयास से सैंकड़ों महिलाओं idtr द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाकर उसे स्वाबलंबी बनाया जा चुका है । पूर्व के भांति इस वर्ष भी 18 वर्ष से ऊपर के महिलाओं को पूजा के बाद मिथिला पेंटिंग और सिलाई कढ़ाई का निःशुल्क ट्रेनिंग IDTR सैमसंग सेंटर आदित्यपुर में प्रदान किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं संस्था अथवा IDTR से संपर्क कर सकते हैं । इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों के साथ साथ ट्रेनर (प्रशिक्षक) सोनी दास, राधा कर्ण, कंचन दास एवं इम्तियाज आलम उपस्थित थे ।

More From Author

आदित्यपुर में चोरी की वारदात ने लोगों का नींद किया हराम, कई घरों का मोटर के तार की चोरी, पानी का हुआ दिक्कत

सोनारी : पूजा पंडाल के पास असामाजिक तत्वों ने जमकर काटा बवाल, कई गाड़ियों के शीशे किये क्षतिग्रस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.