बुधवार को जहां पूरा शहर जहाँ हर्षोल्लास से पूजा मनाने में व्यस्त था वहीं कुछ शरारती तत्वों ने आधी रात में पूजा के रंग में भंग डालने का कार्य किया प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनारी स्थित खूंटाडीह स्थित कलिंगा दुर्गा पूजा पंडाल के पास उपद्रवियों ने नशे की हालत में जमकर बवाल काटे और कई गाड़ियों के शिशे फोड़ डाले। इस दौरान उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की घटना को भी अंजाम दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना में मुख्य रूप से सूरज गिराई और उसका दोस्त कल्लू संलिप्त है उसके साथ उसके अन्य दोस्त भी सम्मिलित थे। उनके इस हरकत से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। जानकारी मिलने पर सोनारी थाना भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद पूजा पंडाल समितियों और स्थानीय लोगो मे काफी आक्रोश देखा गया। उनका कहना था कि पूजा में विघ्न डालने वाले ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही होनी चाहिए। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उनका कहना है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे
Posted in
Crime
सोनारी : पूजा पंडाल के पास असामाजिक तत्वों ने जमकर काटा बवाल, कई गाड़ियों के शीशे किये क्षतिग्रस्त
You May Also Like
More From Author
Posted in
Blog
जमशेदपुर : टेल्को में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ
Posted by
bharatnews.it
