गरुवार को देवघर जिले के मनोहरपुर थाना अंतर्गत गोरा मुख्य मार्ग में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। जहाँ रांची से साहेबगंज जा रहे फ्रिज लदे ट्रक को लूटने के दौरान एक अपराधी अपनी ही गोली का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरा मुख्य मार्ग में गुरुवार की रात कुछ हथियारबंद लुटेरों ने फ्रिज से लदे ट्रक को लूटने की मंशा से रोका और चालक के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान बदमाशों द्वारा फायरिंग कर दी गई जिसमें एक गोली उसके साथी को ही लग गई और वह सड़क पर गिर गया। अपने साथी को रोड पर तड़पता देख बाकी बदमाश घबड़ा गए और उसे आननफानन में देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मनोहरपुर थाना को मिलते ही पुलिस सक्रिय रूप से जांचपड़ताल में जुट गई है।
Posted in
Crime
देवघर : ट्रक लूटने की कोशिश करने के दौरान अपनी ही गोली से घायल हुआ बदमाश। साथियों ने अस्पताल में भर्ती कर हुए फरार। इलाज के दौरान मौत
You May Also Like
More From Author
Posted in
Blog
जमशेदपुर : टेल्को में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ
Posted by
bharatnews.it
जमशेदपुर में इस बार दिखेगा कला का अनोखा रंग, मिस/मिसेज/मिस्टर/टीन & किड्स इंडिया एशिया 2026 को लेकर शहरवासियों में दिख रहा जबरदस्त उत्साह, देश भर के कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला की चमक
