जमशेदपुर में इस बार दिखेगा कला का अनोखा रंग, मिस/मिसेज/मिस्टर/टीन & किड्स इंडिया एशिया 2026 को लेकर शहरवासियों में दिख रहा जबरदस्त उत्साह, देश भर के कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला की चमक

मिस/मिसेज/मिस्टर/टीन & किड्स इंडिया एशिया 2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। यह राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित पेजेंट 16–17 मई 2026 को द क्रूज़ होटल, आदित्यपुर, जमशेदपुर में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें देशभर से प्रतिभागी अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर आयोजिका मिस अभिष्का ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि हमे में यह बताते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि श्री अनिल पलटा जो कि रेलवे में डायरेक्टर जनरल के पोस्ट पर कार्यरत हैं को इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वे भारत के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित IPS अधिकारियों में से एक हैं, जिनकी निडर सेवा और ईमानदारी की कहानी ने प्रसिद्ध फिल्म Gangaajal को प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि श्री अनिल पालटा का जीवन साहस, कर्तव्यनिष्ठा और न्याय के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उनकी गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को और भी गौरवशाली एवं प्रेरणादायक बना

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प का एक सशक्त मंच है।

इस भव्य आयोजन का संचालन Jharna Chand (संस्थापक, M.V. Production) के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें Avishka Chand (मैनेजिंग डायरेक्टर) एवं पूरी टीम सक्रिय रूप से योगदान दे रही है।

आगे उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि यह आयोजन झारखंड के सबसे प्रतिष्ठित और भव्य कार्यक्रमों में से एक बनने जा रहा है, जहाँ ग्लैमर और महानता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

More From Author

Saraikela student suicide सरायकेला काशी साहू कॉलेज के छात्र का पोस्टमॉर्टम परिजनों को सौंपा गया शव |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.