कांड्रा: गम्हरिया के दुग्धा में दो दिवसीय मनोज मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी के आयोजन में शनिवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी पहुंची। यहां पहुंचने के बाद सांसद ने स्व मनोज प्रधान तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात आयोजक एमबीएस के सदस्यों ने सांसद को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मौके पर सांसद जोबा माझी ने दुर्गा इंटर और बजरंग वारियर्स के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होने से पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सिक्का उछाल टॉस किया। इस मैच में दुर्गा इंटर की टीम विजयी होकर फाइनल में प्रवेश कर गई। टूर्नामेंट का फाइनल सह पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को आयोजित होगा। मौके पर समाजसेवी कालीपद सोरेन समेत आयोजन समिति के सदस्य व क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे
Posted in
Blog
गम्हरिया में क्रिकेट खिलाड़ियों का सांसद जोबा मांझी ने बढ़ाया उत्साह
You May Also Like
Posted in
Blog
प्रयत्न संस्था ने जरूरतमंदों के लिए आयोजित किया भोजन वितरण कार्यक्रम
Posted by
bharatnews.it
More From Author
Posted in
Blog
प्रयत्न संस्था ने जरूरतमंदों के लिए आयोजित किया भोजन वितरण कार्यक्रम
Posted by
bharatnews.it
Posted in
Crime
DD BAR & RESTAURANT कांड के बाद 6 थानाक्षेत्रों में धारा 163 लागू।
Posted by
bharatnews.it
आदित्यपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 19 से अजीत सिंह का चुनाव चिन्ह हुआ आवंटित
