पटमदा प्रखण्ड के लावा पंचायत में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवा से जोड़ने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन

पटमदा प्रखण्ड के लावा पंचायत में प्रखंड प्रशासन के सहयोग से बैंक ऑफ इंडिया द्वारा Re-KYC एवं जन सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत पंचायत स्तरीय संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय, मुंबई से महाप्रबंधक श्री शंकर सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पटमदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री शशि नीलिमा डुंगडुंग, आंचलिक प्रबंधक, जमशेदपुर अंचल श्री पंकज मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।

शिविर में आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। इस अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की संख्या निम्नवत है-

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) – 425 पंजीकरण
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) – 1100 पंजीकरण
  • अटल पेंशन योजना (APY) – 108 पंजीकरण
  • पुनः केवाईसी (Re-KYC) – 1284 खाते

साथ ही कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 1 और प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत 1 लाभार्थी को 2-2 लाख रू. का प्रत्येक को बीमा क्लैम का चेक भी प्रदान किया गया। यह विशेष कैंप ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजीव कुमार चौधरी, पटमदा शाखा प्रमुख, श्रीमति आराधना गुप्ता, कटिन एवं बोड़ाम शाखा प्रमुखों सहित बैंक के अन्य अधिकारी तथा जेएसएलपीएस (JSLPS) के प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ एंटी रैगिंग सप्ताह का किया गया आयोजन

जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामला : हाईकोर्ट ने CID की रिपोर्ट पर जताई नाराजगी, SIT गठन की प्रक्रिया शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.