बागबेड़ा जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने वॉयरलेस मैदान में बने अटल पार्क में दो high mask light के साथ साथ सौंदर्यीकरण के लिए
सांसद श्री विद्युत वरण महतो और दक्षिण पूर्व रेल महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा।
उन्होंने अटल पार्क के लिए सांसद और रेल महाप्रबंधक को धन्यवाद देते हुए जल्द से जल्द लाइट की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सैकड़ों महिलाएं टहलने आती हैं। अंधेरे के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है इसलिए अतिशीघ्र लाइट की व्यवस्था की जाए। लाइट के साथ साथ बैठने की कुर्सी और साफ सफाई की व्यवस्था भी कराई जाए।
सांसद श्री विद्युत वरण महतो की उपस्थिति में रेल महाप्रबंधक ने मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया। मौके पर चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक के साथ साथ सांसद प्रतिनिधी संजीव कुमार भी उपस्थित थें।
Posted in
Blog
पार्षद डॉ कविता परमार ने सांसद और रेल महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा
You May Also Like
Posted in
Blog
प्रयत्न संस्था ने जरूरतमंदों के लिए आयोजित किया भोजन वितरण कार्यक्रम
Posted by
bharatnews.it
More From Author
Posted in
Blog
प्रयत्न संस्था ने जरूरतमंदों के लिए आयोजित किया भोजन वितरण कार्यक्रम
Posted by
bharatnews.it
Posted in
Crime
DD BAR & RESTAURANT कांड के बाद 6 थानाक्षेत्रों में धारा 163 लागू।
Posted by
bharatnews.it
कदमा : अपराध की योजना बनाते 2 युवक गिरफ्तार, गोली एवं हथियार बरामद
