हत्या के आरोपी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत। थानाप्रभारी हुए सस्पेंड

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक गंभीर घटना सामने आई है। दोहरे हत्याकांड के आरोपी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गावां थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

जिले के एसपी डॉ. विमल कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को इस कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई गई है, जो जल्द ही एसपी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि आरोपी श्रीकांत चौधरी की मौत कैसे हुई और उसने किन परिस्थितियों में खुदकुशी करने का प्रयास किया, यह सब जांच का विषय है।

पुलिस के अनुसार, गावां थाना पुलिस ने मंगलवार को पिछले चार दिनों से लापता दो महिलाओं के शव नीमडीह जंगल से बरामद किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए श्रीकांत चौधरी को हिरासत में लिया गया था। लेकिन, हिरासत में लिए जाने के बाद श्रीकांत चौधरी ने हाजत में ही किसी नुकीली चीज से अपना गला काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की।

उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया। लेकिन, दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच टीम सभी पहलुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है।

More From Author

चतराः झोलाछाप क्लिनिक सील करने पहुंचे एसडीओ को ग्रामीणों ने घेरा, सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

बिस्टुपुर लूटकांड का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, इनोवा, हथियार समेत 10 लाख नगद हुआ बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.