आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के गम्हरिया बगान पाड़ा में वार्ड संख्या 6 को अनारक्षित किए जाने के फैसले के खिलाफ कुंभकार समाज के लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखा।आनंद दास के नेतृत्व में कुंभकार समाज के लोग बगान पाड़ा में बीच सड़क पर उतर आए और नगर निगम के फैसले का जोरदार विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वार्ड संख्या 6 में ओबीसी समुदाय के लोगों की संख्या सर्वाधिक है, इसके बावजूद इसे अनारक्षित किया जाना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कम्हार एवं वैष्णव समुदाय के लोगों का सरनेम ‘दास’ होने के कारण उन्हें गलत तरीके से अनुसूचित जाति (एससी) की श्रेणी में दर्शाया गया है, जबकि पूरे झारखंड में कहीं भी ऐसा प्रावधान नहीं है।कुंभकार समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की कि वार्ड आरक्षण सूची पर पुनर्विचार कर इसमें संशोधन किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सूची में बदलाव नहीं किया गया तो वे उपायुक्त कार्यालय परिसर में बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
Posted in
Blog
आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर गरमाया माहौल। वार्ड संख्या 6 को अनारक्षित किये जाने को लेकर स्थानीय लोगों का भड़का आक्रोश
You May Also Like
Posted in
Blog
प्रयत्न संस्था ने जरूरतमंदों के लिए आयोजित किया भोजन वितरण कार्यक्रम
Posted by
bharatnews.it
More From Author
Posted in
Blog
प्रयत्न संस्था ने जरूरतमंदों के लिए आयोजित किया भोजन वितरण कार्यक्रम
Posted by
bharatnews.it
Posted in
Crime
DD BAR & RESTAURANT कांड के बाद 6 थानाक्षेत्रों में धारा 163 लागू।
Posted by
bharatnews.it
आदित्यपुर : औधोगिक क्षेत्र में खुलेआम हो रही सुरक्षा और ओवरलोडिंग के नियमो की अनदेखी। मामला न्यूको ऑटो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का। पढ़े पूरी खबर
