सरायकेला-खरसावां / आदित्यपुर:आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कई पार्षदों ने मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए गड़बड़ी का आरोप लगाया। इस बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन भी मामले में सक्रिय होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।मतदान में गड़बड़ी का आरोपकुछ पार्षदों का आरोप है कि डिप्टी मेयर चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई, जिसके कारण कई पार्षदों को अपने मताधिकार का सही तरीके से उपयोग करने में परेशानी हुई। पार्षदों ने इस मामले की जांच की मांग करते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप करने की अपील की है।एक वोट से जीते अंकुर सिंहनगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में अंकुर सिंह ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की। मतगणना के बाद घोषित परिणाम के अनुसार अंकुर सिंह को 18 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अर्चना सिंह को 17 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अंकुर सिंह ने मात्र एक वोट के अंतर से डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल की।चंपाई सोरेन पहुंचे उपायुक्त कार्यालयचुनाव परिणाम के बाद मामला और तूल पकड़ता नजर आया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और उन्होंने पार्षद अर्चना सिंह के समर्थन में 19 पार्षदों का समर्थन होने का दावा किया।पार्षदों की परेड की चर्चाफिलहाल इस पूरे मामले में नया मोड़ देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार पार्षदों की परेड कराने की बात कही जा रही है, जिसमें लगभग 20 पार्षदों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। इससे डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।
Posted in
Blog
आदित्यपुर नगर निगम डिप्टी मेयर चुनाव में बवाल, मतदान में गड़बड़ी का आरोप चंपाई सोरेन पहुंचे उपायुक्त कार्यालय, अर्चना सिंह के समर्थन में 19 पार्षदों का दावा
You May Also Like
Posted in
Blog
जमशेदपुर : टेल्को में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ
Posted by
bharatnews.it
More From Author
Posted in
Blog
जमशेदपुर : टेल्को में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ
Posted by
bharatnews.it
