समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में आए नागरिकों की समस्याओं को सुना । इस दौरान पेंशन, कचड़ा निस्तारण, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ, भूमि विवाद, पेयजल समस्या, सरना स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने, पारिवारिक विवाद, दुकान आवंटन, चौकीदार के रिक्त पदों पर बहाली, चेंगजोड़ा के विस्थापितों का पुनर्वास, घर खाली कराने सहित अन्य मूलभूत समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं ज्ञापन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी शिकायतों/ सुझावों/मांगो को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्राथमिकता हो ।
Posted in
Blog
उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित
You May Also Like
Posted in
Blog
प्रयत्न संस्था ने जरूरतमंदों के लिए आयोजित किया भोजन वितरण कार्यक्रम
Posted by
bharatnews.it
More From Author
Posted in
Blog
प्रयत्न संस्था ने जरूरतमंदों के लिए आयोजित किया भोजन वितरण कार्यक्रम
Posted by
bharatnews.it
Posted in
Crime
DD BAR & RESTAURANT कांड के बाद 6 थानाक्षेत्रों में धारा 163 लागू।
Posted by
bharatnews.it
आदित्यपुर : अपराध की योजना बनाते 5 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। हथियार भी हुआ बरामद
