आज रेलवे द्वारा टाटानगर स्टेशन से बागबेड़ा और कीताडीह जाने वाले मार्ग पर रेलवे की भूमि पर अतिक्रमित कर बनाये गए दुकानों को आज अतिक्रमण मुक्त कराया गया। रेलवे की री डेवलपमेंट योजना के तहत यह कार्यवाही की गई। रेलवे ने पहले से ही सीमांकन कर मार्किंग की प्रक्रिया कर ली थी। इस अतिक्रमित भूमि में कुल 32 अवैध ढांचे थे जिसमें 27 दुकाने और 5 घर थे। प्रशासन की ओर से पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस दे दी गई थी। तथा हाइ कोर्ट में रेलवे द्वारा मामला प्रस्तुत किये जाने के बाद जब कोई भी स्थगन आदेश जारी नही किया गया तो रेलवे ने अतिक्रमण जमीन को मुक्त की प्रक्रिया को पूरा किया। इसके लिए शुक्रवार सुबह से ही स्टेशन में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर के रखी थी। हालांकि इस अतिक्रमण हटाओ अभियान का कोई विरोध नही किया गया।
Posted in
Blog
रेलवे द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान। कुल 27 दुकान और 5 घरों को किया गया जमींदोज। टूटे दुकानदारों के सामने भूखे मरने की स्थिति हुई उत्पन्न
You May Also Like
Posted in
Blog
प्रयत्न संस्था ने जरूरतमंदों के लिए आयोजित किया भोजन वितरण कार्यक्रम
Posted by
bharatnews.it
More From Author
Posted in
Blog
प्रयत्न संस्था ने जरूरतमंदों के लिए आयोजित किया भोजन वितरण कार्यक्रम
Posted by
bharatnews.it
Posted in
Crime
DD BAR & RESTAURANT कांड के बाद 6 थानाक्षेत्रों में धारा 163 लागू।
Posted by
bharatnews.it
आदित्यपुर: शर्मा बस्ती में घर मे घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, घर के बाहर हवाई फायरिंग।
